एक्ट्रेस आरती सिंह इन दिनों अपने पति दीपक चौहान के साथ थाइलैंड में छुट्टियां मना रही हैं और इंस्टाग्राम पर लगातार वेकेशन फोटोज शेयर कर रही हैं।
हाल ही में उन्होंने बिकिनी में कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिन पर उन्हें ट्रोल किया गया। इसके बाद आरती सिंह ने पिंक बिकिनी में नई फोटो डालकर हेटर्स को जवाब दिया।
एक्ट्रेस आरती सिंह ने लिखा कि उनकी जिंदगी उनके नियमों पर चलेगी, उनका शरीर है तो कपड़ों की पसंद भी उनकी होगी, जबकि हम अक्सर लोगों की सोच में उलझे रहते हैं।
उन्होंने कहा कि लोगों के बारे में सोचते-सोचते एक दिन एहसास होता है कि जो दिल चाहता था वही करना चाहिए था, जबकि जिनके बारे में सोचते हैं उन्हें हम जानते भी नहीं।
उन्होंने बताया कि पिछली बार बिकिनी फोटो डालने पर कई लोगों ने अनफॉलो किया, जिससे उन पर असर पड़ा और उन्होंने तस्वीरें हटा दीं।
'कुछ दिनों बाद मेरी प्यारी दोस्त शेफाली की मौत हो गई और मैंने सोचा कि ये कैसी लाइफ है. जिंदगी में कभी भी कुछ भी हो सकता है.'
'हम वो क्यों नहीं करते, जो करना चाहते हैं. मैं किसी को दुख तो दे रही, तो जाओ अनफॉलो करो, कमेंट्स में गंदगी लिखो. तुम अपनी परवरिश दिखा रहे हो. मेरे कपड़े वो नहीं दिखा रहे'
'जो मुझसे प्यार करता है, वो वैसे ही अपनाएगा जैसी मैं हूं. बस अपनी जिंदगी जियो, खुश रहो और किसी का बुरा मत करो.'