कुनिका पर गौरव का फूटा गुस्सा, TV पर सुनाई खरी-खोटी – 18 साल का पछतावा

BY-VERSHA

बिग बॉस 19 का नया एपिसोड इमोशन्स, ड्रामा और आरोपों से भरपूर रहा, नॉमिनेशन टास्क ने घर का माहौल गर्मा दिया।

कुनिका पर बरसे गौरव

टास्क के दौरान घरवालों ने एक-दूसरे को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ा, सभी आपस में पर्सनल कमेंट करते नजर आए।

तान्या के संस्कार और परवरिश पर टिप्पणी करने पर 43 वर्षीय गौरव खन्ना ने 61 वर्षीय कुनिका सदानंद को जमकर फटकार लगाई।

गौरव गुस्से में कुनिका से बोले – जो लोग आपके साथ थे, आपने उन्हीं को धोखा दिया। क्या शेरनी अपने बच्चों को खा जाती है? आपने अपने लोगों को ही बेइज्जत किया, पूरा देश देख रहा है।

गौरव खन्ना ने कुनिका को फटकारते हुए कहा – आपने मेरे काम को लेकर टिप्पणी की कि मैं कॉर्पोरेट रोल करता हूं, जबकि खुद वैसी नहीं हूं। आप किस तरह की बातें करती हैं?

हमारी परवरिश हमें बड़ों की इज्जत करना सिखाती है, और इतना सब कुछ होने के बाद भी आप मुस्कुरा रही हैं। आपको ज़रा भी अफसोस नहीं कि वो सब नहीं होना चाहिए था।

मैं तो पहले ही आपकी बुरी नजरों में हूं, बस यही उम्मीद करता हूं कि आप देश की नजरों में गलत न ठहरें। जो आप कर रही हैं, वो सही नहीं है – ये मेरी आपसे विनती है।

अब गौरव और कुनिका के बीच की ये लड़ाई आगे जाकर क्या मोड़ लेगी, ये देखने वाली बात होगी.