बिग बॉस 20: किस बात पर भिड़ीं अरिश्फा और आम्रपाली? पहले ही हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए चार लोग
BY-VERSHA
BY-VERSHA
बिग बॉस 20: किस बात पर भिड़ीं अरिश्फा और आम्रपाली? पहले ही हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए चार लोग
आम्रपाली दुबे के उन्हें बच्चा कहने पर अरिश्फा खान भड़क गईं और उन्होंने कहा कि भले ही घरवालों को वह बच्ची लगती हैं, लेकिन उनका दिमाग बाकी लोगों से ज्यादा तेज है।
BY-VERSHA
अरिश्फा की बात का जवाब देते हुए आम्रपाली ने उन पर ‘रील कट रही है’ कहकर तंज कसा, जिसके बाद दोनों के बीच बहस और ज्यादा बढ़ती हुई नजर आई।
BY-VERSHA
बहस के दौरान अरिश्फा ने घर के सभी सदस्यों को ‘हिपोक्रेट्स’ यानी दोहरे चेहरे वाला तक कह दिया, जिसके बाद माही विज और आम्रपाली दुबे भी उनके खिलाफ बोलती नजर आईं।
BY-VERSHA
अरिश्फा के ‘हिपोक्रेट्स’ वाले बयान पर माही विज ने उनसे सवाल किया, वहीं आम्रपाली ने भी गुस्से में अरिश्फा को जवाब देते हुए कहा कि अगर वह हिपोक्रेट हैं तो अरिश्फा बच्ची हैं।
BY-VERSHA
एपिसोड के आखिरी हिस्से में युग, ईशा और रीति के बीच बातचीत के दौरान युग ने खुद को ‘बादशाह’ बताया, लेकिन इस पर ईशा की तरफ से कोई खास प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली।
BY-VERSHA
नए प्रोमो में कंटेस्टेंट्स के बीच जिस तरह की बहस और टकराव देखने को मिला है, उससे संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में बिग बॉस 20 के घर के अंदर लड़ाई और विवाद और बढ़ सकते हैं।