Bigg Boss 20: क्या गुल्लू को हो गया कनिका से प्यार? लव के सामने कह दी दिल की बात

BY-VERSHA

BY-VERSHA

बिग बॉस 20 में गुल्लू ने कनिका मान के सामने अपनी दिल की बात कह दी। उन्होंने माना कि अब उनकी फीलिंग्स सिर्फ दोस्ती तक सीमित नहीं हैं।

BY-VERSHA

 शो की शुरुआत से ही कनिका और गुल्लू की दोस्ती मजबूत रही है। दोनों हमेशा एक-दूसरे का साथ देते और मुश्किल वक्त में स्टैंड लेते नजर आए हैं

BY-VERSHA

 कनिका, गुल्लू और लव गिल साथ बैठे थे, तभी गुल्लू ने कहा कि वह कनिका के लिए फीलिंग्स डेवलप करने लगे हैं। उनकी बात सुनकर कनिका थोड़ी असहज नजर आईं।

BY-VERSHA

 गुल्लू ने मजाकिया अंदाज में कहा, “आई लव यू थोड़ी बोल दिया मैंने।” इसके बाद उन्होंने साफ कहा कि वह कनिका को पसंद करने लगे हैं।

BY-VERSHA

गुल्लू की बात पर कनिका ने कहा कि वह भी उन्हें पसंद करती हैं, लेकिन सिर्फ एक दोस्त के तौर पर। इस पर लव गिल ने दोनों को छेड़ते हुए मजाक किया।

BY-VERSHA

कनिका से अकेले में बात करते हुए गुल्लू ने पूछा कि क्या वह हमेशा इसी तरह शक में रहेंगी। उन्होंने दोबारा अपनी फीलिंग्स जाहिर करते हुए कहा कि वह सीरियस हैं।

BY-VERSHA

गुल्लू से बात करते हुए कनिका इमोशनल हो गईं। उन्होंने बताया कि उन्हें किसी के साथ इमोशनली अटैच होने और फिर चोट पहुंचने का डर लगता है।

BY-VERSHA

अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कनिका मान रो पड़ीं। अब देखना होगा कि गुल्लू की फीलिंग्स जानने के बाद दोनों की दोस्ती में क्या नया मोड़ आता है।