जबरन शादी-5 महीने में तलाक, शादी तोड़ने के लिए गुल्लू ने की बगावत, झेला डिप्रेशन
BY-VERSHA
BY-VERSHA
बिग बॉस 20 में रियलिटी टीवी स्टार गुल्लू यानी कुशाल तंवर ने काजी तौकीर से बातचीत के दौरान अपनी शादी और तलाक से जुड़ी जिंदगी की बड़ी सच्चाई का खुलासा किया।
गुल्लू ने बताया कि उनकी शादी साल 2024 में हुई थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और उसी साल दोनों का तलाक भी हो गया।
BY-VERSHA
गुल्लू के मुताबिक उनकी शादी महज 4-5 महीने चली। उन्होंने बताया कि यह लव मैरिज नहीं थी और उन्होंने परिवार की खातिर इस रिश्ते को स्वीकार किया था।
BY-VERSHA
गुल्लू ने बताया कि उनके परिवार की तरफ से शादी को लेकर काफी दबाव था। हरियाणा में कम उम्र में शादी की परंपरा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें भी परिवार की खातिर शादी करनी पड़ी।
BY-VERSHA
गुल्लू ने बताया कि रोडीज जीतने के बाद उनकी शादी की तस्वीर इंटरनेट पर लीक हो गई थी। फोटो सामने आने के बाद वह काफी परेशान हुए और उन्हें लगा कि इससे उनका करियर प्रभावित हो सकता है।
BY-VERSHA
गुल्लू ने खुलासा किया कि शादी खत्म करने का फैसला उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था। इस मुश्किल दौर के दौरान वह डिप्रेशन में चले गए थे और उन्हें इस परिस्थिति से बाहर निकलने में काफी समय लगा।
BY-VERSHA
गुल्लू के मुताबिक उनका परिवार शादी तोड़ने के फैसले के खिलाफ था। तलाक के बाद परिवार ने उनसे रिश्ता तक तोड़ लिया था और पूरे मामले को सुलझने में करीब एक साल का समय लगा।
BY-VERSHA
मुश्किल दौर से गुजरने के बाद गुल्लू ने खुद को संभाला और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि अब वह पुरानी कड़वी यादों से बाहर आ चुके हैं और अपना पूरा ध्यान काम पर लगा रहे हैं।