Bigg Boss 20: गुल्लू ने बहस में लिया उदिति सिंह के एक्स करण वाही का नाम, फूट-फूटकर रोने लगीं एक्ट्रेस

BY-VERSHA

BY-VERSHA

बिग बॉस 20 के घर में खाने को लेकर विवाद बढ़ गया है। कैप्टन उदिति सिंह और गुल्लू के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

BY-VERSHA

7 अक्टूबर के एपिसोड में किचन और खाने की चीजों को लेकर घरवालों के बीच तनाव बढ़ गया, जिसके बाद उदिति और गुल्लू आमने-सामने आ गए।

BY-VERSHA

उदिति ने अमन के साथ बातचीत के दौरान गुल्लू पर खाने की चीजें चुराने का आरोप लगाया। माही ने यह बात सुनकर गुल्लू को बता दी।

BY-VERSHA

उदिति के आरोपों का जवाब देते हुए गुल्लू ने कहा कि हर किसी पर कोई न कोई टैग लगा होता है। इसी दौरान उन्होंने उदिति के एक्स का जिक्र कर दिया।

BY-VERSHA

गुल्लू की बात सुनकर उदिति नाराज हो गईं। उन्होंने सवाल उठाया कि बहस के दौरान किसी की निजी जिंदगी को बीच में लाने की क्या जरूरत है।

BY-VERSHA

बहस के बाद उदिति वहां से चली गईं और वॉशरूम में रोने लगीं। इस दौरान अरिशफा उन्हें संभालती नजर आईं।

BY-VERSHA

उदिति की भावनात्मक प्रतिक्रिया देखने के बाद घर के कुछ सदस्यों ने गुल्लू को समझाया कि उन्हें निजी बातों को बहस में नहीं लाना चाहिए। इसके बाद गुल्लू ने उदिति से माफी भी मांगी।

BY-VERSHA

रिपोर्ट के मुताबिक, उदिति सिंह का नाम टीवी एक्टर करण वाही के साथ जुड़ चुका है। शो में वह अपने रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर भी बात कर चुकी हैं