बिग बॉस 20: स्काउट के कान में थूकने पर विवादों में घिरे काजी तौकीर, गौहर खान ने भी जताई नाराजगी
BY-VERSHA
BY-VERSHA
काजी तौकीर की विवादित हरकत से बिग बॉस 20 में हंगामा मच गया है। सोशल मीडिया पर भी उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
BY-VERSHA
नॉमिनेशन टास्क के बाद काजी ने मस्ती के दौरान स्काउट ओपी को गले लगाया और उनके कान में थूक दिया।
BY-VERSHA
काजी ने अमन गांधी और गुल्लू से बातचीत के दौरान स्काउट के कान में थूकने की बात बताई। नकुल ढुल ने यह बात सुनकर स्काउट को जानकारी दी।
BY-VERSHA
स्काउट को इस घटना के बारे में पता चलने के बाद बिग बॉस के घर में तनाव बढ़ गया। गुल्लू और नकुल ढुल के बीच फिजिकल फाइट भी देखने को मिली।
BY-VERSHA
काजी की हरकत को लेकर किश्वर मर्चेंट और मनु पंजाबी समेत कई सेलेब्स ने नाराजगी जताई है।
BY-VERSHA
काजी का समर्थन कर चुकीं गौहर खान ने भी उनकी आलोचना की। उन्होंने कहा कि सलमान खान से मिली तारीफ काजी के सिर पर चढ़ गई है।
BY-VERSHA
यूजर्स काजी के मजाक और बर्ताव को अनुचित बता रहे हैं। स्काउट को लेकर उनकी टिप्पणियों और हरकतों पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
BY-VERSHA
अब दर्शकों की नजर वीकेंड का वार पर है। देखना होगा कि सलमान खान काजी तौकीर की इस हरकत पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।