अब मॉडल और एक्ट्रेस शुभी जोशी ने दावा किया है कि वो बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट के साथ करीबी रिश्ते में थीं। हालांकि उन्होंने नाम नहीं लिया, लेकिन आवेज दरबार का नाम आने पर हामी भरी।
बातचीत में शुभी जोशी ने बताया कि अगस्त से दिसंबर तक उनका और बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट का रिश्ता काफी नजदीकी हो गया था। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों पिछले 3 साल से एक-दूसरे को जानते हैं।
शुभी ने कहा कि उस वक्त उन्हें लगा था कि वो किसी को डेट कर रहा है। उन्होंने पूछा भी था कि सोशल मीडिया देखकर लगता है तुम किसी रिलेशन में हो।
"लेकिन उसने इनकार कर दिया। उसने कहा कि सोशल मीडिया पर उन्हें साथ में अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है और बताया कि वे डेट नहीं कर रहे हैं।"
शुभी ने बताया कि वे करीब 3 साल तक संपर्क में थे। उन्होंने दावा किया कि करीब आने के बाद उस शख्स ने अचानक दूरी बना ली थी।
उस शख्स ने दूरी की वजह वर्क प्रेशर बताया, लेकिन तभी शुभी को पता चला कि वो उनकी एक कलीग को मिलने बुला रहा है।
शुभी ने बताया कि पूछने पर उसने कहा कि उनके बीच चीजें ठीक नहीं चल रही थीं, इसलिए वो उन्हें जानबूझकर हर्ट करना चाहता था।
शुभी के दावों से फैंस कंफ्यूज हैं। उनका मानना है कि आरोप आवेज दरबार पर ही हैं, क्योंकि हाल ही में अमाल मलिक और बसीर भी कह चुके हैं कि वो हर लड़की को बाहर मैसेज करते हैं।