60 करोड़ की धोखाधड़ी में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर केस दर्ज
BY-VERSHA
BY-VERSHA
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर एक कारोबारी से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है।
BY-VERSHA
मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में कारोबारी दीपक कोठारी ने बताया कि उन्होंने 2015 से 2023 के बीच 60.48 करोड़ रुपये निवेश किए।
BY-VERSHA
यह धोखाधड़ी "Best Deal TV Pvt. Ltd." नामक एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी से जुड़ी है, जिसमें शिल्पा डायरेक्टर थीं और उनके पास 87% शेयर थे।
BY-VERSHA
कोठारी को कंपनी से पैसे लौटाने और ब्याज देने का वादा किया गया था, लेकिन कई बार मांगने के बावजूद उन्हें पैसे वापस नहीं मिले।
BY-VERSHA
अप्रैल 2016 में शिल्पा शेट्टी ने एक पर्सनल गारंटी दी थी, लेकिन उसी साल सितंबर में उन्होंने कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया।
BY-VERSHA
शिल्पा के इस्तीफे के तुरंत बाद कंपनी पर 1.28 करोड़ रुपये का दिवालियापन केस सामने आया, जिसकी जानकारी निवेशक को नहीं थी।
BY-VERSHA
अब इस पूरे मामले की जांच मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (Economic Offences Wing - EOW) कर रही है।
BY-VERSHA
शिकायत के आधार पर शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ आईपीसी की धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है