मशहूर कोरियोग्राफर बनी करोड़ों की मालकिन,  नहीं की शादी, बोली- खुश हूं

BY-VERSHA

शक्ति मोहन बॉलीवुड की जानी-मानी डांसर और कोरियोग्राफर हैं, जिनका करियर डांस इंडिया डांस रियलिटी शो से शुरू हुआ।

शादी पर बोलीं शक्ति मोहन

BY-VERSHA

डांस इंडिया डांस की ट्रॉफी जीतकर वह चर्चा में आईं और फिर फराह खान, संजय लीला भंसाली और रेमो डिसूजा जैसे बड़े मेकर्स के साथ काम किया।

आज शक्ति के पास शोहरत और दौलत सब है, लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की। उन्होंने इस बारे में अपनी सोच साझा की।

BY-VERSHA

शक्ति ने कहा कि हॉलीवुड और बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस अपनी पहचान बना चुकी हैं, फिर भी वे पति का नाम लेती हैं।

तो बदलाव कौन लाएगा? जब इस पर बात होती है, आप नाराज हो जाते हैं। तो आप कब इस पर चर्चा करेंगे? मेरे पेरेंट्स इस मामले में बहुत कूल हैं।

BY-VERSHA

मैं सिंगल होकर खुश हूं. ये जरूरी नहीं है कि शादी और बच्चा करके आप खुश रहो. खुश रहना जरूरी है. मैं अपनी लाइफ में बहुत खुश हूं. मुझे जहां जाना होता है, जिससे मिलना होता है, मिलती हूं.

BY-VERSHA

मैं अपनी बहनों से कहती भी हूं कि यार मुझे किसी चीज की टेंशन नहीं है. मैं सिंगल हूं और खुश हूं. जब मैं अकेली होती हूं, तो सबसे ज्यादा प्रोडक्टिव होती हूं.

BY-VERSHA

जब आप रिलेशनशिप में होते हो, तो उसमें कुछ ना कुछ होता रहता है. इसलिए अकेले रहना अच्छा लगता है. शक्ति ने कुंवर अमर संग डेटिंग रूमर्स को भी अफवाह बताया.

BY-VERSHA

शक्ति ने कहा कि डांस इंडिया डांस में हम साथ परफॉर्म करते थे. इसके बाद दिल, दोस्ती और डांस किया, तो लोगों ने हमें साथ जोड़ दिया, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है

BY-VERSHA