नेशनल टीवी पर बॉयफ्रेंड को दिया धोखा, अब पति ने भी छोड़ा साथ? विवादों पर घिरी एक्ट्रेस, तोड़ी चुप्पी

BY-VERSHA

टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड प्रियांक शर्मा के साथ रिश्ते और नेशनल टेलीविजन पर हुए ब्रेकअप को लेकर खुलकर बात की।

BY-VERSHA

दोनों की लव स्टोरी और रोमांस को फैंस ने खूब पसंद किया था, लेकिन रिश्ते में आई दरार और ब्रेकअप ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

BY-VERSHA

दिव्या ने बताया कि उस समय दोनों की उम्र करीब 24 साल थी और वे अपने इमोशंस में बहकर फैसले लेते थे, जिसके कारण छोटी-छोटी बातें भी बड़ी बन जाती थीं।

BY-VERSHA

एक्ट्रेस ने साफ किया कि उनके रिश्ते में हुए विवाद और ब्रेकअप के दौरान सामने आए इमोशंस असली थे। यह सब किसी शो के लिए नहीं किया गया था।

BY-VERSHA

पुराने रिश्ते को याद करते हुए दिव्या ने कहा कि अब दोनों के बीच सब ठीक है। वह प्रियांक के लिए अच्छा चाहती हैं और उनके बेहतर भविष्य की कामना करती हैं।

BY-VERSHA

वरुण सूद से अलग होने के बाद दिव्या को चीटिंग के आरोपों का सामना करना पड़ा था। इस पर उन्होंने कहा कि पार्टनर को बताकर रिश्ते से बाहर निकलना धोखा नहीं है।

BY-VERSHA

अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर लगातार फैल रही खबरों से परेशान दिव्या ने स्पष्ट किया कि न तो उनका तलाक हो रहा है और न ही वह प्रेग्नेंट हैं।

BY-VERSHA

एक्ट्रेस ने बताया कि फिलहाल वह निर्देशन और वेब शो प्रोड्यूस करने जैसे कामों में व्यस्त हैं। अब उनका पूरा ध्यान अपने करियर और आने वाले प्रोजेक्ट्स पर है। 

BY-VERSHA