‘शिव मुझे ले चलो’ लिखकर गईं दिव्यांका सिरोही, 30 की उम्र में अचानक निधन से मचा हड़कंप

BY-VERSHA

BY-VERSHA

30 साल की दिव्यांका सिरोही ने 21 अप्रैल को अचानक दुनिया को अलविदा कह दिया, जिससे उनके परिवार और फैंस को गहरा सदमा लगा है।

BY-VERSHA

उनकी असमय मौत की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई और फैंस लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

BY-VERSHA

दिव्यांका की एक पुरानी इंस्टाग्राम पोस्ट अचानक वायरल हो गई, जिसे कई लोग उनकी आखिरी पोस्ट मान रहे हैं।

BY-VERSHA

इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा था—“शिव मुझे अपने साथ ले चलो”, जिसे देखकर अब यूजर्स भावुक हो रहे हैं और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

BY-VERSHA

दरअसल, यह फोटो 9 जून 2023 की है जब दिव्यांका सिरोही केदारनाथ धाम गई थीं और वहां भगवान शिव के दर्शन किए थे।

BY-VERSHA

उनका असली आखिरी पोस्ट एक डांस वीडियो था, जिसमें वह व्हाइट लहंगा-चोली पहनकर बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही थीं।

BY-VERSHA

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद स्थित घर में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी, चक्कर आने के बाद वह गिर पड़ीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

BY-VERSHA

परिवार के अनुसार शरीर में अकड़न और सूजन दिखी थी, शुरुआती तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, लेकिन असली कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।