दशहरा हर साल आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है। इस बार दशमी 1 अक्टूबर शाम 7:01 से शुरू होकर 2 अक्टूबर शाम 7:10 पर खत्म होगी।
दशहरा पूजा मुहूर्त 2 अक्टूबर दोपहर 2:09 से 2:56 तक है, जिसकी अवधि 47 मिनट है। अपराह्न पूजा दोपहर 1:21 से 3:44 तक रहेगी।
हिंदू पंचांग के मुताबिक, दशहरा पर इस बार रवि योग, सुकर्मा योग, धृति योग और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का संयोग बन रहा है, जिसके कारण यह दिन बहुत ही खास रहेगा.
रावण दहन हमेशा प्रदोष काल में किया जाता है यानी सूर्यास्त के बाद यह समय शुरू होता है. इस दिन सूर्यास्त का समय शाम 6 बजकर 5 मिनट पर शुरू होगा, इसके बाद ही रावण दहन भी होगा.
दशहरे पर स्नान कर पूजा स्थल सजाएं, दीपक जलाकर भगवान राम या मां दुर्गा की पूजा करें। शमी पत्ते का आदान-प्रदान करें, वाहन व शस्त्र की पूजा कर आरती और प्रसाद के साथ शुभता की कामना करें।