BY-VERSHA
BY-VERSHA
Elvish Yadav को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी भरा मैसेज मिला है, जिसमें उनसे 10 करोड़ रुपये की एक्सटॉर्शन मनी मांगी गई है।
BY-VERSHA
धमकी देने वाले ने कहा कि अगर एल्विश यादव ने दो दिन के अंदर पैसे नहीं दिए, तो उन्हें गोली मार दी जाएगी।
BY-VERSHA
एल्विश यादव ने पुलिस को बताया कि 5 मई को उनके पास एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल और बाद में धमकी भरा मैसेज आया था।
BY-VERSHA
सिर्फ एल्विश ही नहीं, बल्कि उनके पिता को भी धमकी भरा मैसेज भेजा गया, जिससे परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
BY-VERSHA
घटना के बाद एल्विश यादव ने गुरुग्राम के सेक्टर-56 थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
BY-VERSHA
इससे पहले भी एल्विश यादव को कई बार धमकियां मिल चुकी हैं और उनके गुरुग्राम स्थित घर पर फायरिंग की घटना भी सामने आ चुकी है।
BY-VERSHA
पुलिस जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि धमकी देने वाला व्यक्ति लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हो सकता है।
BY-VERSHA
एल्विश यादव पहले भी साल 2023 के रेव पार्टी और सांपों के जहर मामले को लेकर विवादों में रहे हैं, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने भी सख्त टिप्पणी की थी।