'मुझे कोई पछतावा नहीं', आकांक्षा चमोला से तलाक पर पहली बार बोले गौरव खन्ना
BY-VERSHA
BY-VERSHA
शादी के 10 साल बाद गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के तलाक की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच बच्चे को लेकर मतभेद थे।
BY-VERSHA
अपने अपकमिंग शो 'दिल की बेवफाइयां' की प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौरव खन्ना ने अपनी शादी और रिश्ते को लेकर खुलकर बात की।
BY-VERSHA
गौरव ने बताया कि उन्हें हमेशा से बच्चे पसंद हैं और वह पिता बनना चाहते हैं। वहीं, आकांक्षा चमोला मां नहीं बनना चाहतीं।
BY-VERSHA
आकांक्षा ने 'लॉकअप' में खुलासा किया था कि वह गौरव से तलाक लेना चाहती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चे को लेकर दोनों की अलग-अलग सोच इसकी वजह बनी।
BY-VERSHA
गौरव ने कहा कि शादी में स्थिरता सबसे अहम होती है। अगर रिश्ते की नींव मजबूत हो, तो मुश्किलों के बावजूद उसे संभालना आसान हो जाता है।
BY-VERSHA
एक्टर ने बताया कि उनकी परवरिश ऐसी हुई है कि वह किसी पर शक करने से पहले उसे समझने का मौका देते हैं और हर नजरिए को देखने की कोशिश करते हैं।
BY-VERSHA
गौरव ने कहा कि वह जिंदगी में हर चीज पूरी मेहनत और दिल से करते हैं। उनके मुताबिक, नतीजे हमारे हाथ में नहीं होते, इसलिए पछतावे में फंसकर आगे बढ़ना नहीं छोड़ना चाहिए।
BY-VERSHA
गौरव ने कहा कि वह छोटी-छोटी बातों पर ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं देते। उनका मानना है कि हर इंसान को समझने का मौका देना चाहिए और मुश्किलों को भगवान की योजना मानकर आगे बढ़ना चाहिए