BY-VERSHA
आज के समय में गौरव खन्ना टीवी का जाना माना नाम बन चुके हैं, जो फिलहाल 'बिग बॉस 19' में अपनी असली पहचान फैंस के सामने रख रहे हैं।
BY-VERSHA
लेटेस्ट एपिसोड में गौरव मृदुल के साथ जिंदगी की छोटी-छोटी बातें करते दिखे। उन्होंने परिवार शुरू करने पर चर्चा की। एक्टर से पूछा गया कि क्या वे पिता बनना चाहते हैं?
BY-VERSHA
गौरव ने जवाब में कहा कि वे बच्चे के लिए तैयार हैं, लेकिन उनकी पत्नी की सोच अलग है। बच्चे बड़ी जिम्मेदारी है और वे पूरा दिन काम करते हैं।
BY-VERSHA
'अगर मेरी पत्नी भी काम करेंगी, तो बच्चे को किसी और पर छोड़ना सही नहीं होगा,' उन्होंने कहा।
BY-VERSHA
मृदुल ने इस पर जवाब दिया कि कोई बात नहीं, शायद दो-तीन साल में आपका बेबी हो जाए। गौरव ने इसे सुनकर हां कहा।
BY-VERSHA
गौरव कई बार कह चुके हैं कि वे बच्चा चाहते हैं, लेकिन उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला अभी मां बनने को तैयार नहीं हैं।
BY-VERSHA
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने 2016 में शादी की थी। आकांक्षा टीवी एक्ट्रेस हैं, लेकिन कुछ समय से वे स्क्रीन से दूर हैं।
BY-VERSHA