यह वर्तमान में पाकिस्तान के सबसे लोकप्रिय नाटकों में से एक है, जिसे भारतीय दर्शक भी पसंद कर रहे हैं, हालांकि कुछ कंटेंट पर विवाद भी है।
इस बीच हानिया का एक वीडियो सामने आया जो वायरल हो गया है, जिसमें पाकिस्तानी पॉडकास्ट होस्ट अदनान फैजल बड़ा दावा करते दिख रहे हैं।
वीडियो में पाकिस्तानी अभिनेता फैजल कुरैशी नजर आ रहे हैं, जो हानिया की ओर इशारा करते हुए अदनान से पूछते हैं कि किसी एक्ट्रेस ने 20 लाख रुपये की मांग की थी।
इसपर अदनान फैजल ने कहा, 'ये चॉइस है हानिया आमिर की उन्होंने 2 मिलियन मांग लिए. हमने आज तक किसी को नहीं दिए. तकरीबन 700 एपिसोड कर लिए हैं.
कुरैशी ने कहा कि हानिया आतीं पॉडकास्ट पर तो खूब न्यूज आते. वो इंटरनेशनल स्टार हैं. मगर फैजल ने कहा कि 'आप नेशनल हैं क्या?' इसपर एक्टर ने मजाक में कहा- हम तो लोकल हैं.
हानिया आमिर के फैंस इस वीडियो पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस, फैजल कुरैशी से बड़ी स्टार हैं