कौन हैं 'हनुमान अंश' के लक्ष्मण? मां की तलाश से शुरू हुई नीम करोली बाबा की कहानी

BY-VERSHA

BY-VERSHA

फिल्म की कहानी एक ऐसे बच्चे लक्ष्मी से शुरू होती है, जो अपनी मां को खोने के बाद उसे तलाशने निकलता है।

BY-VERSHA

लक्ष्मी को बताया जाता है कि उसकी मां भगवान राम के पास चली गई हैं। इसके बाद उसकी तलाश धीरे-धीरे ईश्वर की खोज में बदल जाती है।

BY-VERSHA

लक्ष्मी मानता है कि भगवान राम के सबसे बड़े भक्त हनुमान ही उसे राम तक पहुंचा सकते हैं। यहीं से उसकी आध्यात्मिक यात्रा आगे बढ़ती है।

BY-VERSHA

फिल्म 12 साल के लक्ष्मी के जीवन की यात्रा दिखाती है, जो आगे चलकर लक्ष्मण दास और फिर नीम करोली बाबा के नाम से प्रसिद्ध हुए।

BY-VERSHA

'हनुमान अंश' हनुमान की भक्ति और नीम करोली बाबा के जीवन को एक-दूसरे से जोड़ती है। फिल्म का सबसे बड़ा ट्विस्ट भी यही है।

BY-VERSHA

फिल्म का संदेश है कि सच्ची भक्ति सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है। जरूरतमंद इंसान की मदद करना भी ईश्वर की सेवा का हिस्सा है।

BY-VERSHA

फिल्म बड़े चमत्कारों के बजाय भूख, गरीबी, शोषण, परिवार और माफी जैसी मानवीय भावनाओं के जरिए आध्यात्मिकता को दिखाती है।

BY-VERSHA

फिल्म का जवाब साफ है—यह दोनों की कहानी है। नीम करोली बाबा की भक्ति के जरिए हनुमान को समझने और हनुमान की भक्ति के जरिए बाबा की यात्रा को जानने का मौका मिलता है