अगर आप भी रोज पहनती हैं हाई हील्स तो आज ही जान लें इसके नुकसान

हाई हील्स पहनना लड़कियों का स्टाइल है. 

हाई हील्स पहनने से लड़कियों का स्टाइल और फैशन बढ़ जाता है 

लेकिन आप डेली हाई हील्स पहनती हैं तो आज ही इससे होने वाले नुकसान के बारें में जान लें 

हाई हील्स पहनने के कारण शरीर का बैलेंस बिगड़ जाता है. जिसकी वजह से पीठ के निचले हिस्से में सूजन, खराश और दर्द होता है. 

लंबे वक्त हाई हील्स पहने रहने से एड़ी, आर्च, तलवे या पैर की उंगलियों में तेज दर्द होने लगता है. 

हाई हील्स पहनने से घुटनों पर ज्यादा दवाब पड़ता है. इससे ऑस्टियोआर्थराइटिस की शुरुआत हो सकती है.

हाई हील्स पीठ के निचले हिस्से को भी सामान्य से ज्यादा बाहर की ओर मोड़ देते हैं.  ऐसे में हील्स की ऊंचाई आपकी पीठ में आर्च को बढ़ा सकती है.