गर्मियों के मौसम में शरीर से पसीना आना आम बात है लेकिन बहुत लोगों के पसीने से बदबू आती है
पसीने से आने वाली बदबू के कारण लोगों के सामने शर्मिन्दगी महसूस होती है
कुछ घरेलू उपाय अपनाकर आप पसीने की बदबू से निजात पा सकते हैं और दिन भर खुद को फ्रेश महसूस करेंगे
अपनी डाइट में नींबू पानी और दही को शामिल करें. ये दोनों चीजें आपकी हेल्थ को स्वस्थ रखती है. इनके सेवन से पसीने में बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद मिलती है.
नहाने के पानी में रोजाना नीम की पत्तियां डालकर नहायें. नीम की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो पसीने के बैक्टीरिया को होने से रोकते हैं.
नहाने के पानी में गुलाब जल डालकर नहाने से आपको दिनभर प्रेश महसूस होगा. साथ ही पसीने की बदबू से निजात मिलेगी.
जिन लोगों को बहुत ज्यादा पसीना आता है उन्हें नहाने से कुछ देर पहले आर्मपिट्स में फिटकरी का टुकड़ा लेकर पानी में डुबोएं और इससे करीब 5 से 8 मिनट तक मसाज करें. इससे बैक्टीरिया खत्म होते हैं और आप गर्मी में भी स्मेल फ्री रह पाएंगे
नहाने के पानी में निलगिरी का तेल डालकर नहाने से पसीने की बदबू से छुटकारा मिलता है. साथ ही ये फंगल इंफेक्शन को भी कम करता है.