माधुरी दीक्षित की उम्र 55 से ज्यादा हो गई है लेकिन उनकी खूबसूरती आज भी वैसी ही है जैसे पहले हुआ करती थी
हर कोई माधुरी दीक्षित का ब्यूटी सीक्रेट जानना चाहता है
माधुरी दीक्षित अपनी खूबसूरती के लिए घरेलू उपाय अपनाती हैं जिनके बारें में हम आपको बतायेंगे
माधुरी दीक्षित अपने ग्लो को बरकरार रखने के लिए चेहरे पर शहद का इस्तेमाल करती हैं. वो अपने चेहरे को हल्का सा गीला करती हैं और फिर उसपर शहद लगाती हैं. 10-15 मिनट के बाद सादे पानी से चेहरे को साफ कर लेती हैं
माधुरी दीक्षित एक चम्मच दूध और शहद में एलोवेरा जेल मिलाती हैं, और इसे चेहरे पर 20 मिनट तक लगाती हैं. फिर इसे ठंडे पानी से धो लेती हैं
एक्ट्रेस अपने चेहरे पर बेसन में शहद और नींबू का रस मिलाकर लगाती हैं और 20 मिनट बाद चेहरे को धो लेती हैं
माधुरी खुद को हाइड्रेड रखने के लिए खूब सारा पानी भी पीती हैं