गर्मियों में रहना है कंफर्टेबल और दिखना है स्टाइलिश तो ऐसी साड़ियों को करें कैरी
गर्मियों के मौसम में साड़ी पहनना बहुत ही मुश्किल काम होता है.
अगर आप इस मौसम में ऑर्गेंजा साड़ी पहनेंगी तो आपको कम गर्मी लगेगी.
बॉलीवुड की हसीनाओं से आप ऑर्गेंजा साड़ी के लुक का आइडिया ले सकती हैं.
कंगना रनौत की ग्रीन कलर की ऑर्गेंजा साड़ी सिंपल होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी लग रही है. ऐसी साड़ी के साथ आप हॉल्टर नेक ब्लाउज पहन सकती हैं
अदिति राव हैदरी की ऑरेंज कलर की ऑर्गेंजा साड़ी का लुक कमाल का है. गर्मियों के मौसम में ये साड़ी बिल्कुल परफेक्ट रहेगी.
आलिया भट्ट गोल्डन चौड़े बॉर्डर वाले फ्लोरल व्हाइट ऑर्गेंजा साड़ी में बहुत सुंदर लग रही हैं. गर्मियों के मौसम के हिसाब से ऐसी साड़ी आपको पहननी चाहिए.
साड़ी क्वीन विद्या बालन इस प्रिंटेड ऑर्गेंजा साड़ी में बहुत सुंदर लग रही हैं. इस तरह की साड़ी आप भी कैरी कर सकती हैं.