सेहत को बनाने वाला खजूर आपकी स्किन की खूबसूरती को भी बढ़ा सकते हैं
खजूर चेहरे को चमकदार बनाता है और पिंपल की समस्या खत्म हो जाती है
खजूर टेस्टी होने के साथ-साथ सेहत और खूबसूरती को बढ़ाने का काम करता है
खजूर में मौजूद पोषक तत्व त्वचा को स्वस्थ, चमकदार और खूबसूरत बनाने में मदद करते हैं.
चेहरे पर खजूर को लगाने के लिए 2-3 खजूर को पानी में भिगोकर रखें, फिर इन्हें मैश कर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं, फिर धो लें.
आप खजूर से स्क्रब बनाना चाहते हैं तो इसके लिए 2 खजूर को पीसकर पाउडर बना लें, इसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच दही मिला कर हल्के हाथ से मालिश करें.
चेहरे पर खजूर का इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरुर कर लें.