चिया सीड्स स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है.
इसके साथ ही चिया सीड्स खूबसूरती को भी बढ़ाने के काम में आता है.
चिया सीड्स में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, कैल्शियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो चेहरे को खूबसूरत बनाने का काम करता है.
आप चिया सीड्स का फेस पैक बनाकर चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं
चिया सीड्स का फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच चिया सीड्स को दो चम्मच दूध और दही में भिगो दें.
15-20 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगायें. फिर पानी से चेहरे को धो लें.
आप चिया सीड्स का फेस स्क्रब भी बना सकते हैं.
चिया सीड्स का फेस स्क्रब बनाने के लिए एक चम्मच चिया सीड्स में एक चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस मिला लें
इस फेस स्क्रब को चेहरे पर लगायें और हल्के हाथों से मसाज करें, 5 मिनट बाद अपने चेहरे को धो लें.