गर्मी की शुरुआत होते ही लोगों को स्किन संबंधी परेशानी से जूझना पड़ जाता है
कुछ लोग गर्मी के मौसम में बाहर निकलते हैं तो उनका चेहरा लाल पड़ जाता है
अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो चेहरे के लालपन को कम करने के लिए कुछ टिप्स अपनायें
गुलाबजल त्वचा के लालपन को कम करता है. साथ ही ठंडक पहुंचाता है. चेहरे पर 15 मिनट के लिए गुलाब जल को लगायें.
चेहरे की रेडनेस को कम करने और त्वचा को हेल्दी रखने के लिए 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर ऐलोवेरा जेल लगायें. फिर ठंडे पानी से धो लें.
सूती के कपड़े में बर्फ को लपेट कर रोजाना चेहरे की सिकाई करें. इससे त्वचा का लालपन दूर होता है साथ ही सूजन कम होती है
चेहरे पर नारियल तेल लगाने से भी लालपन की समस्या कम होती है.