बदलते मौसम और प्रदूषण का असर बालों पर भी पड़ता है. जिसके कारण हेयर फॉल की समस्या होने लगती है
गलत लाइफस्टाइल और खानपान का असर भी बालों पर पड़ता है
आप अपनी डाइट में कुछ सुपरफूड्स शामिल करके लंबे, घने और काले बाल पा सकते हैं
पालक में विटामिन बी, फोलेट और आयरन की भरपूर मात्रा होती है. पालक को अपनी डाइट में शामिल करने से बाल झड़ने की समस्या खत्म हो जाती है.
जो लोग नॉनवेजिटेरियन हैं उन्हें हेयर फॉल की समस्या से निजात पाने के लिए फिश खाना चाहिए. फिश में विटामिन ए और ओमेगा-2 फैटी एसिड होता है जो बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है.
जामुन में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. जामुन को खाने से कोलेजन के प्रोडक्शन में मदद मिलती है जिससे बालों की जड़े हद से ज्यादा मजबूत हो जाती हैं.
मेथी के बीज में विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है. रात को सोने से पहले एक ग्लास पानी में एक चम्मच मेथी के दाने भिगोने के लिए छोड़ दें और सुबह इस पानी को छानकर पी जाएं. इससे बालों की तमाम समस्यायें खत्म हो जायेगी.
बालों की समस्या को दूर करने के लिए आपको एक प्लांट बेस्ड चाय पीनी चाहिए. इससे बालों का झड़ना कम हो जायेगा.