करीना ने 24 साल बाद फिर से फ्लॉन्ट किया Poo का स्टाइल, वन शोल्डर आउटफिट में दिखीं ग्लैमरस
BY-VERSHA
बॉलीवुड की फैशन क्वीन करीना कपूर खान इन दिनों विदेश में अपनी खूबसूरती और स्टाइल से सबका ध्यान खींच रही हैं।
करीना कपूर खान
BY-VERSHA
एक्ट्रेस ब्रिटेन के बर्मिंघम में एक जूलरी स्टोर के लॉन्च पर हैं, जहां उनके कई शानदार लुक्स सामने आ रहे हैं।
BY-VERSHA
पहले वे मनीष मल्होत्रा की सिल्वर सीक्वेंस साड़ी में चमक रही थीं, अब उनका लाल आउटफिट में बोल्ड और ग्लैमरस रूप नजर आ रहा है।
BY-VERSHA
उनका ये लाल लुक देखकर लोग 24 साल पुरानी फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में उनके पूनम के अवतार को याद करने लगे।
BY-VERSHA
करीना ने इवेंट के लिए प्रसिद्ध डिजाइनर अनामिका खन्ना का को-ऑर्ड आउटफिट पहना, जो खास उनके लिए बनाया गया था और अभी तक लॉन्च नहीं हुआ है।
BY-VERSHA
इस को-ऑर्ड सेट में लाल रंग का वन-शोल्डर टॉप था, जिसका डिजाइन टेढ़ा था और किनारों पर लाल फूलों की नक्काशी की गई थी।
BY-VERSHA
करीना ने इसे लाल रंग की मैचिंग पैंट के साथ पेयर किया था. पैंट को भी फूलों की कढ़ाई से सजाया गया था.
BY-VERSHA
इसके साथ करीना ने लाल रंग की जियानविटो रॉसी की मैनहट्टन सैंडल पहनी थीं. अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने कानों में डायमंड इयररिंग्स और हाथों में कड़े पहने थे.
BY-VERSHA
एक्ट्रेस के इस लाल परी वाले लुक को और ज्यादा ग्लैमरस बनाने का काम उनका स्मोकी आई मेकअप कर रहा था. उन्होंने अपने बालों को हाई पोनी टेल में स्टाइल कर लुक में चार-चांद लगाए.