BY-VERSHA
करवा चौथ कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है, जब विवाहित महिलाएं निर्जल व्रत रखकर पति की दीर्घायु और सुखी वैवाहिक जीवन की प्रार्थना करती हैं।
BY-VERSHA
द्रिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष करवा चौथ की तिथि 9 अक्टूबर गुरुवार रात 10:54 बजे शुरू होकर 10 अक्टूबर शुक्रवार शाम 7:38 बजे समाप्त होगी।
BY-VERSHA
उदया तिथि के हिसाब से करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर दिन शुक्रवार को रखा जाएगा.
BY-VERSHA
इस बार करवा चौथ की पूजा का शुभमुहूर्त 10 अक्टूबर को शाम 5.57 बजे से शाम 7.11 बजे तक रहेगा. यह समय लगभग 1 घंटा 14 मिनट तक रहने वाला है.
BY-VERSHA
करवा चौथ पर व्रती महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं और रात 8:13 बजे चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत तोड़ती हैं।
BY-VERSHA
हालांकि देश के अलग-अलग राज्य और शहरों में चंद्रोदय का समय भी अलग हो सकता है. चंद्र दर्शन पर अर्घ्य देने के बाद ही सुहागनें ये व्रत खोल सकती हैं.
BY-VERSHA
चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद एक छन्नी में दीपक रखकर उससे चंद्र दर्शन करने चाहिए और फिर अपने जीवनसाथी का चेहरा देखना चाहिए. इस दौरान पति की लंबी उम्र सुख-संपन्नता की कामना करें.
BY-VERSHA
करवा चौथ के दिन राहुकाल का समय सुबह 10:41 से 12:08 बजे तक रहेगा. इस दौरान कोई भी शुभ काम, पूजा-पाठ या कथा सुनने से बचें.
BY-VERSHA