मलाइका अरोड़ा ने कहा कि समाज पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग पैमाना बनाता है।
उन्होंने बताया कि अगर पुरुष तलाक के बाद आधी उम्र की लड़की से शादी करे तो समाज उसे ‘गुड जॉब’ कहता है।
उसी स्थिति में अगर कोई महिला अपनी पसंद चुनती है तो उसे सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया जाता है।
मलाइका ने कहा कि अगर महिला स्ट्रॉन्ग है और खुद फैसले लेती है तो लोग उसे जज करते हैं।
उन्होंने बताया कि उनकी लाइफ में पुरुष महत्वपूर्ण हैं, लेकिन समाज की सोच बदले की जरूरत है।
मलाइका अर्जुन कपूर के साथ लंबे समय से रिलेशन में थीं; 2024 में बिना बयान दिए दोनों अलग हो गए।
मलाइका 1998 में अरबाज से शादी कर चुकी हैं और 2017 में तलाक हुआ; दोनों का एक बेटा अरहान है।
वह आखिरी बार फिल्म ‘थामा’ के गाने ‘Poison Baby’ में नजर आई थीं।