by-versha
Kiara Advani Met Gala 2025 मेट गाला में किराया आडवाणी की रेड कार्पेट पर वॉक कई मायनों में खास रही। एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी के दौरान पहली बार वॉक किया और पहली बार फैंस के सामने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया।
by-versha
मेट गाला 2025 में कियारा आडवाणी का बेबी बंप लुक एक्ट्रेस हल्के कर्ल वाले बालों के साथ ब्लैक एंड गोल्डन आउटफिट में दिखीं जिसके साथ सफेद रंग की ट्रेल को जोड़ा गया था। कियारा की ड्रेस ने गोल्डन ब्रेस्टपीस को इस तरह बनाया गया कि वो बेबी बंप पर एक खूबसूरत गोल्डन हर्ट से जुड़ता है।
by-versha
by-versha
किसने डिजाइन किया है डिजाइन इस खूबसूरत ड्रेस और उनके ब्यूटीफुल लुक को भारतीय डिजाइनर गौरव गुप्ता ने तैयार किया है। गौरव इससे पहले बेयॉन्स, एशले पार्क जैसे सेलेब्रिटीज के लिए आउटफिट तैयार कर चुके हैं।
by-versha
by-versha
कल न्यूयॉर्क पहुंची थीं कियारा इवेंट से एक रात पहले कियारा अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ न्यूयॉर्क सिटी पहुंची थीं।
by-versha
लुक पर क्या बोलीं कियारा? अपने लुक के बारे में बात करते हुए कियारा आडवाणी ने कहा, "मेट गाला में इस वक्त डेब्यू करना एक कलाकार और एक मां, दोनों होने के नाते अतुलनीय रूप से बहुत खास है।"
by-versha
ट्रांसफॉर्मेशन को दिखाता है लुक "जब मेरी स्टाइलिस्ट अनीता ने मेरा लुक डिजाइन करने के लिए गौरव से संपर्क किया तो उसने 'ब्रेवहर्ट्स' को तैयार किया, एक ऐसा नजरिया जो उस ट्रांसफॉर्मेशन फेज को सम्मानित करता है जिससे मैं अभी गुजर रही हूं।"
by-versha
जब फैंस को दी थी यह गुड न्यूज कियारा आडवाणी फरवरी 2025 में प्रेग्नेंट हुई थीं और एक पोस्ट के जरिए फैंस को यह खुशखबरी देते हुए उन्होंने लिखा- यह हमारे जीवन का अभी तक का सबसे कमाल का तोहफा है।
by-versha
मेट गाला पहुंचे कौन से सेलेब्स? बात मेट गाला 2025 में पहुंचे सेलेब्रिटीज की करें तो कियारा आडवाणी जहां अपने पति सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ यहां पहुंची हैं, वहीं शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा और सिंगर दिलजीत दोसांझ भी बॉलीवुड से रेड कार्पेट पर वॉक करने पहुंची हैं।