मिलिंद ने हाल ही में इंटरव्यू में बताया कि ट्रोलिंग का उन पर ज्यादा असर नहीं पड़ा, लेकिन उनकी पत्नी पर इसका असर हुआ था।
उन्होंने अंकिता को समझाया कि ट्रोल्स उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते, इसलिए उनकी बातों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।
मिलिंद के अनुसार, अंकिता ने जल्द ही इस बात को समझ लिया और ट्रोलिंग को नजरअंदाज करना सीख लिया।
एक्टर ने कहा कि उनके रिश्ते की मजबूती और गहराई ही है, जिसकी वजह से वे हर चुनौती का सामना कर पाए।
मिलिंद ने यह भी बताया कि अलग उम्र, संस्कृति और पृष्ठभूमि के बावजूद दोनों ने अपने रिश्ते को मजबूत बनाया है।
कपल की मुलाकात चेन्नई के एक होटल में हुई थी, जहां से उनकी दोस्ती प्यार में बदली और आज उनका रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत है।