Nikki Tamboli ने बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल को किया चीट? क्रिप्टिक पोस्ट के बीच कपल ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो
BY-VERSHA
BY-VERSHA
बिग बॉस मराठी 5’ से चर्चा में आए इस पॉपुलर कपल के करीब 2 साल पुराने रिश्ते में दरार की खबरें सामने आ रही हैं।
BY-VERSHA
निक्की तंबोली और अरबाज पटेल के एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने के बाद उनके ब्रेकअप की अटकलों को और हवा मिल गई है।
BY-VERSHA
अरबाज पटेल ने पार्टनर को धोखा देने और फिर प्यार का इजहार करने से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद फैंस इसे निक्की से जोड़कर देख रहे हैं।
BY-VERSHA
निक्की तंबोली ने अफेयर को लेकर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि रिश्ते में समस्या अक्सर तब आती है जब पुराना पार्टनर अपने वादों का सम्मान करना बंद कर देता है।
BY-VERSHA
अरबाज के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर यह सवाल तेजी से उठने लगा है कि क्या दोनों के रिश्ते में किसी तीसरे शख्स की एंट्री हुई है, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
BY-VERSHA
निक्की और अरबाज की मुलाकात ‘बिग बॉस मराठी 5’ के दौरान हुई थी, जहां दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में उनका रिश्ता काफी सुर्खियों में रहा।
BY-VERSHA
शो के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया और कुछ समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे, साथ ही सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते थे।
BY-VERSHA
अनफॉलो करने और लगातार क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करने के बावजूद निक्की तंबोली और अरबाज पटेल ने अभी तक अपने ब्रेकअप या रिश्ते में आई दरार को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।