BY-VERSHA
BY-VERSHA
23 अगस्त को होने वाले पंजाबी फिल्म फेयर अवॉर्ड्स से पहले सिंगर जसबीर सिंह जस्सी ने कार्यक्रम में हनी सिंह की मौजूदगी पर सवाल उठाए हैं।
BY-VERSHA
जसबीर जस्सी ने आरोप लगाया कि हनी सिंह अपने गानों में शराब और ड्रग्स का महिमामंडन करते हैं, ऐसे कलाकारों को मंच नहीं मिलना चाहिए।
BY-VERSHA
जस्सी ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर अपनी नाराज़गी जाहिर की और कहा कि यह फैसला पंजाब में नशे के खिलाफ मुहिम को कमजोर करता है।
BY-VERSHA
जस्सी ने कहा, "यह मेरे व्यक्तिगत ग़ुस्से की बात नहीं है, यह पंजाब के भविष्य और युवाओं की भलाई से जुड़ा मसला है।
BY-VERSHA
जस्सी ने याद दिलाया कि हनी सिंह के गानों को लेकर पहले भी कानूनी कार्रवाई की मांग उठ चुकी है। फिर उन्हें मंच देने की इजाज़त क्यों?
BY-VERSHA
जस्सी ने मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों से हस्तक्षेप करने की अपील की है, ताकि ऐसे कलाकारों को बढ़ावा न मिले
BY-VERSHA
कुछ लोग जस्सी के समर्थन में हैं, वहीं कुछ का कहना है कि संगीत को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाना चाहिए।
BY-VERSHA
पंजाबी फिल्म फेयर अवॉर्ड्स मोहाली में होंगे, लेकिन हनी सिंह की मौजूदगी पर छिड़ी बहस ने इस इवेंट को विवादों में घेर लिया है।