एक बार फिर कियारा-सिद्धार्थ की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर मचायेगी धमाल
कान्स 2024 में कियारा आडवाणी ने अपने लुक्स से सबका दिल जीत लिया
अब कियारा ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपने ऑन स्क्रीन प्रोजेक्ट के बारें में बात की है
अगर सही में ऐसा होगा तो ये शादी के बाद दोनों की पहली फिल्म होगी जिसमें वो साथ में नजर आयेंगे
साल 2021 में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी फिल्म शेरशांह में नजर आयी थी
शेरशांह दर्शकों को बहुत ज्यादा पसंद आयी थीं. कियारा और सिद्धार्थ की जोड़ी दर्शकों की पंसदीदा जोड़ी बन गई.
इस फिल्म से ही दोनों में प्यार की शुरुआत हुई थी. बीते साल 7 फरवरी 2023 को कियारा और सिद्धार्थ ने शादी रचा ली
फैंस चाहते हैं कि एक बार फिर से कियारा और सिद्धार्थ एक साथ फिल्म में आए
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कियारा ने कहा, मुझे ऐसा लगता है कि 'शेरशाह' ने एक जोड़ी के तौर पर हमें बहुत प्यार दिया. इसलिए फैंस डेफिनेटली हमें फिस साथ देखना चाहते हैं, जिसके लिए काफी एक्साइट हैं.
कियारा ने कहा हम दोनों भी एक दूसरे के साथ काम करने को लेकर एक्साइटेड हैं.
कोई अच्छी स्क्रिप्ट मिलेगी तो हम दोनों साथ में काम करेंगे.