आउटफिट दिए… पेमेंट गायब! तान्या मित्तल पर स्टाइलिस्ट का धमाकेदार आरोप
बिग बॉस 19 की फाइनलिस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल एक नए विवाद में फंस गई हैं।
तान्या की स्टाइलिस्ट रिद्धिमा शर्मा ने उन पर पेमेंट न देने का आरोप लगाया है।
रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा नोट शेयर कर अपनी नाराजगी और दर्द बयां किया।
रिद्धिमा का कहना है कि उन्होंने लगातार आउटफिट्स भेजे, यहां तक कि पोर्टर चार्ज भी खुद दिया।
रिद्धिमा के मुताबिक शो से बाहर आने के बाद तान्या ने उनसे संपर्क तक नहीं किया।
स्टाइलिस्ट ने तान्या को गिफ्ट और लेटर भेजा, लेकिन ‘थैंक यू’ तक नहीं कहा गया।
रिद्धिमा ने दावा किया कि साड़ी न भेजने पर पेमेंट रोकने की धमकी दी गई।
अब तक इस पूरे विवाद पर तान्या मित्तल या उनकी टीम की ओर से कोई बयान नहीं आया है।