17 साल बाद टूटा रिश्ता, सिंगर राहुल देशपांडे ने पत्नी से अलग होकर बेटी की परवरिश को दी प्राथमिकता
BY-VERSHA
BY-VERSHA
राहुल देशपांडे की टूटी शादी
पॉपुलर मराठी गायक और अभिनेता राहुल देशपांडे इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने सालों बाद पत्नी नेहा देशपांडे से अलग होने की घोषणा की है।
BY-VERSHA
17 साल की शादी के बाद सिंगर ने पत्नी से अलग होने की आधिकारिक घोषणा की है। उनका ये फैसला सभी को चौंका रहा है।
BY-VERSHA
2 सितंबर को राहुल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वह पत्नी नेहा से 17 साल की शादी को खत्म कर रहे हैं। उन्होंने पोस्ट के कमेंट्स भी बंद कर दिए हैं।
BY-VERSHA
राहुल ने पोस्ट में लिखा- प्रिय दोस्तों, आप सभी किसी न किसी रूप में मेरी जिंदगी का हिस्सा रहे हैं, इसलिए मैं आपसे एक व्यक्तिगत और महत्वपूर्ण बात साझा करना चाहता हूं।
BY-VERSHA
मैंने यह बात कुछ लोगों को पहले ही बताई है। 17 साल की शादी और कई यादों के बाद, नेहा और मैंने मिलकर अलग होने का फैसला किया है और अब हम अपनी-अपनी जिंदगी आगे बढ़ा रहे हैं।
BY-VERSHA
'कानूनी तौर पर हमारा सेपरेशन सितंबर 2024 में आपसी सहमति से फाइनलाइज हुआ था.'
BY-VERSHA
राहुल ने पोस्ट में आगे बताया कि इस न्यूज को शेयर करने में उन्होंने कुछ टाइम लिया. उन्होंने ये भी बताया कि तलाक के बाद वो पत्नी संग मिलकर अपनी बेटी की परवरिश करेंगे.