रुबीना दिलैक का आसिम रियाज़ पर बड़ा आरोप, बोलीं- कास्ट और क्रू के साथ करते थे बदसलूकी
BY-VERSHA
BY-VERSHA
रुबीना दिलैक ने अपने शो ‘POV’ में आसिम रियाज के साथ काम करने के अनुभव को साझा करते हुए उनके व्यवहार पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
BY-VERSHA
रुबीना के मुताबिक, ‘बैटलग्राउंड’ के दौरान आसिम रियाज का कास्ट और क्रू के साथ व्यवहार कथित तौर पर सम्मानजनक नहीं था।
BY-VERSHA
एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि आसिम रियाज सेट पर कई बार बदतमीजी से पेश आते थे और उनके व्यवहार में काफी एरोगेंस नजर आता था।
BY-VERSHA
रुबीना ने कहा कि वह जिन भी शोज में काम करती हैं, वहां मेकर्स, कलाकार और पूरी टीम उनके लिए परिवार की तरह बन जाती है।
BY-VERSHA
हिना खान ने बातचीत के दौरान आसिम रियाज के पुराने इंटरव्यू का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कई शोज की सफलता को खुद से जोड़ने की बात कही थी।
BY-VERSHA
आसिम के इस दावे पर रुबीना ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर किसी शो की सफलता सिर्फ एक व्यक्ति की वजह से है, तो उसके जाने के बाद शो बंद हो जाना चाहिए।
BY-VERSHA
हिना खान ने रुबीना की बात का समर्थन करते हुए कहा कि लंबे समय तक साथ काम करने वाले कलाकार और क्रू के बीच सम्मान बनाए रखना बेहद जरूरी है।
BY-VERSHA
रुबीना और हिना की बातचीत के बाद सोशल मीडिया पर स्टारडम, व्यवहार, सम्मान और इंडस्ट्री में जिम्मेदारी को लेकर चर्चा तेज हो गई है