‘काली जैसी…’ कमेंट पर विवाद, सपना चौधरी पर नस्लवादी टिप्पणी का आरोप
BY-VERSHA
न्यूली लॉन्च हुआ शो ‘द 50’ कई कारणों से सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो में टीवी, यूट्यूब और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई बड़े और चर्चित सेलेब्स नजर आ रहे हैं।
BY-VERSHA
शो में मशहूर हरियाणवी स्टार सपना चौधरी की भी एंट्री हुई है। सपना पहले दिन से ही फ्रंट फुट पर खेलती नजर आ रही हैं और शो में बेझिझक हर किसी से भिड़ती दिख रही हैं।
BY-VERSHA
लेकिन अब सपना चौधरी के एक बयान को लेकर बवाल मच गया है। अनजाने में उन्होंने नाइजीरियन रैपर यंग सैमी की रंगत पर ऐसा कमेंट कर दिया, जो शो के बाकी सितारों को रास नहीं आया।
BY-VERSHA
करण पटेल शो में अन्य कंटेस्टेंट्स को बताते दिखे कि सपना चौधरी एक को-कंटेस्टेंट से सामान्य बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने मज़ाक में कहा— धूप में काली तो नहीं हो जाऊंगी ना?
BY-VERSHA
इसके बाद सपना ने रैपर यंग सैमी को पास बुलाया और उनकी रंगत की ओर इशारा करते हुए कहा— कहीं मैं ऐसी तो नहीं हो जाऊंगी ना?
BY-VERSHA
करण पटेल ने बाकी कंटेस्टेंट्स को बताते हुए कहा कि सपना ने अनजाने में रेसिस्ट (नस्लवादी) कमेंट पास किया है. वो दूसरे तरीके से भी अपनी बात कह सकती थीं.
BY-VERSHA
शो के एपिसोड में ये इंसीडेंट तो नहीं दिखाया गया, मगर करण पटेल को इस बारे में बात करते हुए दिखाया गया है. ऐसे में Yung Sammy की रंगत पर सपना चौधरी का ये कमेंट फैंस को भी पसंद नहीं आ रहा है.
BY-VERSHA