तलाकशुदा-15 साल बड़े हीरो को डेट कर रही थी एक्ट्रेस, टूटा रिश्ता?
BY-VERSHA
BY-VERSHA
शालीन भनोट और ईशा सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद दोनों के बीच अनबन की अटकलें तेज हो गई हैं।
BY-VERSHA
शालीन और ईशा पहले भी अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं, हालांकि दोनों ने हमेशा डेटिंग की खबरों को खारिज किया है।
BY-VERSHA
दोनों के अफेयर की अफवाहें साल 2023 में उस वक्त शुरू हुई थीं, जब वे टीवी शो 'बेकाबू' में साथ काम कर रहे थे।
BY-VERSHA
ईशा सिंह ने तब शालीन को अपना अच्छा दोस्त बताते हुए कहा था कि साथ समय बिताने का मतलब यह नहीं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
BY-VERSHA
'बिग बॉस 18' में सलमान खान ने भी ईशा से उनके खास दोस्त को लेकर मजाक किया था और शालीन भनोट का नाम लिया था।
BY-VERSHA
सलमान खान के कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर शालीन और ईशा के रिश्ते को लेकर चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई थीं।
BY-VERSHA
शालीन ने अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उनके बारे में बात करने से उन्हें परेशानी नहीं है, लेकिन किसी लड़की के चरित्र पर सवाल उठाना उन्हें पसंद नहीं है।
BY-VERSHA
फिलहाल दोनों एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे हैं, लेकिन अनफॉलो करने की असली वजह क्या है, इस पर दोनों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है