25 साल के सौरव जोशी की शादी को लेकर उठे सवाल, डिवोर्स व्लॉग की मांग पर मचा बवाल

BY-VERSHA

सौरव जोशी के व्लॉग्स यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय रहते हैं। उनके हर वीडियो को मिलियनों में व्यूज मिलते हैं। सौरव के फैंस की संख्या करोड़ों में है।

BY-VERSHA

सौरव और उनकी पत्नी अवंतिका भी अपने मनोरंजक व्लॉग्स के कारण इंटरनेट पर काफी चर्चा में रहते हैं। कई बार हमने अवंतिका को सौरव के लिए शूटिंग करते हुए भी देखा है।

BY-VERSHA

हालांकि कुछ लोग उनकी जोड़ी से असहज महसूस करते हैं। सौरव-अवंतिका को लेकर यह भी कहा जाता है कि उनकी शादी जल्द ही टूट सकती है।

BY-VERSHA

अब अपनी शादी को लेकर उठ रहे सवालों पर यूट्यूबर ने प्रतिक्रिया दी है। Q&A सेशन के दौरान एक यूजर ने सौरव से कहा कि वह अपना डिवोर्स व्लॉग बनाएं।

BY-VERSHA

इस पर सौरव ने तुरंत जवाब दिया, “नहीं-नहीं, आप लोग एक बात बताओ, डिवोर्स व्लॉग होता क्या है? क्या कभी आपने किसी का ऐसा वीडियो देखा है?”

BY-VERSHA

सौरव ने आगे कटाक्ष करते हुए डिवोर्स व्लॉग बनाया. यूट्यूबर ने कहा- हे गायज... आज मेरा डिवोर्स हो रहा है. चलते हैं मस्त डिवोर्स करने के लिए. उससे पहले डिनर कर लेते हैं.

BY-VERSHA

सौरव का ये रूप देखकर उनकी पत्नी अवंतिका की हंसी नहीं रुकी. उनके साथ-साथ फैंस को भी यूट्यूबर का जवाब देने का तरीका मजेदार लगा.

BY-VERSHA

सौरव जोशी ने पिछले ही साल अवंतिका से पहाड़ी रीति-रिवाज से शादी की थी. अब वो अपने पूरे परिवार के साथ हंसी-खुशी जीवन बिताते हैं.

BY-VERSHA