‘कुत्ते के कटोरे से पानी पियो’, सौरव जोशी ने पत्नी अवंतिका को दिया अजीब डेयर, ट्रोलिंग के बाद दी सफाई

BY-VERSHA

मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी अपने एक व्लॉग को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। इस बार विवाद पत्नी अवंतिका को दिए गए एक डेयर से जुड़ा है।

BY-VERSHA

सौरव ने अपने व्लॉग में पत्नी अवंतिका भट्ट को अपने पालतू कुत्ते ओरियो के कटोरे से पानी पीने को कहा था।

BY-VERSHA

वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने इस डेयर की आलोचना की। कुछ यूजर्स ने इसे साफ-सफाई और हाइजीन से जोड़कर सवाल उठाए।

BY-VERSHA

आलोचनाओं के बीच सौरव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि अवंतिका को पानी देने से पहले कटोरे को धोया गया था।

BY-VERSHA

सौरव ने दावा किया कि उनका पूरा परिवार एल्कलाइन वॉटर पीता है और वे अपने पालतू कुत्ते ओरियो को भी यही पानी देते हैं।

BY-VERSHA

यूट्यूबर ने कहा कि ओरियो उनके परिवार का हिस्सा है। उन्होंने यह भी बताया कि कई बार वह खुद भी ओरियो के खाने में से खा लेते हैं।

BY-VERSHA

सौरव ने अपने टास्क का बचाव करते हुए कहा कि ट्रुथ एंड डेयर में अलग-अलग तरह के टास्क हो सकते हैं और कुछ डेयर इससे भी ज्यादा मुश्किल हो सकते हैं।

BY-VERSHA

हाल ही में फराह खान ने हल्द्वानी स्थित सौरव जोशी के घर का दौरा किया था। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर उनके लग्जरी घर की झलक दिखाई थी और निर्माणाधीन बंगले के बारे में भी जाना था।

BY-VERSHA