BY-VERSHA

“मासिक धर्म बहाना नहीं…” बयान पर घिरीं श्रीलीला, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस और ट्रोलिंग”

BY-VERSHA

अभिनेत्री श्रीलीला, जो जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं, अपने एक बयान के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं।

BY-VERSHA

यह बयान उन्होंने फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ के एक इवेंट के दौरान मासिक धर्म (पीरियड्स) को लेकर दिया था।

BY-VERSHA

श्रीलीला ने कहा था कि उन्होंने पीरियड्स के दौरान भी शूटिंग की और इसे बहाने के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

BY-VERSHA

उन्होंने यह भी कहा कि शारीरिक और मानसिक बाधाओं को लक्ष्य हासिल करने में रुकावट नहीं बनाना चाहिए।

BY-VERSHA

उनका यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और विवाद खड़ा हो गया।

BY-VERSHA

कई लोगों ने उनके बयान को असंवेदनशील बताया और कहा कि हर महिला का अनुभव अलग होता है।

BY-VERSHA

कुछ यूजर्स ने पीसीओएस, गंभीर दर्द और हार्मोनल समस्याओं का जिक्र करते हुए उनकी बात से असहमति जताई।

BY-VERSHA

अब श्रीलीला के इस बयान पर बहस जारी है, जबकि वह जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं।