BY-VERSHA
मच-अवेटेड रियलिटी शो 'द 50' का धमाकेदार आगाज हो चुका है. शो में टीवी, म्यूजिक, यूट्यूब की दुनिया के कई धुरंधर सेलेब्स शामिल हुए हैं
BY-VERSHA
मगर शो की शुरुआत में ही कुछ कंटेस्टेंट्स अपना आपा खो बैठे और वॉयलेंट हो गए.
BY-VERSHA
शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें यूट्यूबर रजत दलाल और एक्टर दिग्विजय राठी एक दूसरे संग भिड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं
BY-VERSHA
वीडियो में देख सकते हैं कि दिग्विजय, रजत दलाल से उनके बिहेवियर को लेकर सवाल करते हैं. वो उनसे पूछते हैं जब बाकी लोग गाली दे रहे थे, तो तू चुप क्यों था?
BY-VERSHA
ये सुनते ही रजत दलाल गुस्से से आगबबूला हो जाते हैं. रजत ने दिग्विजय की गर्दन दबोची और फिर उन्हें जोर से धक्का दिया.
BY-VERSHA
फिर दिग्विजय भी अपना बचाव करते हुए रजत को धक्का देते दिखे और फिर दोनों ने कैमरे पर ही मारपीट शुरू कर दी.
BY-VERSHA
रजत और दिग्विजय को एक दूसरे संग बुरी तरह हाथापाई करता देख बाकी लोगों ने बचाव किया. शो में आई फीमेल सेलेब्स शॉक्ड दिखीं.
BY-VERSHA
पहले एपिसोड में एक्टर करण पटेल और सिद्धार्थ भारद्वाज भी बहसबाजी करते दिखे. शुरुआत में ही शो में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. अब आगे कितना धमाका होगा ये देखने वाली बात होगी.
BY-VERSHA