कपूर फैमिली की इस बेटी का लुक उसके लिए बन गया था मुसीबत
संजना कपूर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर की बेटी हैं
संजना कपूर ने बचपन से ही फिल्मों में काम करना शुरु कर दिया था
फिल्म '36 चौरंगीलेन में उन्होंने अपनी ही मां जेनिफर केंडल का किरदार के बचपन का रोल निभाया था. लेकिन ये फिल्म ज्यादा नहीं चल सकी.
संजना ने हिंदी फिल्म उत्सव में भी काम किया था. लेकिन इस फिल्म में संजना को छोटा सा रोल मिला था.
फिल्म के पोस्टर में रेखा तो छाई रहीं लेकिन संजना को कोई पहचान नहीं मिली.
संजना ने सलाम बॉम्बे, हीरो हीरालाल और जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं.
टीवी पर रुख करते हुए उन्होंने टीवी अमूल इंडिया' शो किया लेकिन ये शो तीन सालों तक टीवी पर आया ही नहीं. ऐसे में संजना का दिल एक्टिंग से टूट गया.
संजना को ऐसा लगने लगा कि उनके लुक की वजह से उन्हें फिल्में नहीं मिल रही है
संजना दिखने में बहुत खूबसूरत थीं. पिता शशि कपूर के चार्म के साथ-साथ उनके चेहरे पर एक ब्रिटिश लुक था,.
शशि कपूर की पत्नी जेनिफर केंडल अपने जमाने की मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस थीं. उनका जन्म इंग्लैंड के साउथपॉर्ट में हुआ था.
संजना के चेहरे पर भी इंग्लिश चार्म था. उस दौर में हिंदी ऑडियंस उनसे ज्यादा कनेक्ट नहीं कर पाती थी.