ग्लैमर के पीछे गोली की गूंज: इन सितारों पर हुई फायरिंग!

By Neha

हाल ही में यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर फायरिंग हुई। गनीमत रही कि घटना के समय वे घर पर मौजूद नहीं थे।

कनाडा के सरे शहर में कपिल शर्मा और उनकी पत्नी के 'कैप्स कैफे' पर जुलाई 2025 में दो बार गोलीबारी की गई। हमले से इलाके में दहशत फैल गई।

14 अप्रैल 2024 को बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली।

सितंबर 2024 में एपी ढिल्लों के कनाडा वाले घर पर फायरिंग हुई। गैंगस्टर रोहित गोदारा ने इस हमले को सलमान खान से नजदीकी का बदला बताया।

मई 2022 में सिद्धू मूसेवाला की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। इस हमले में करीब 24 गोलियां चलाई गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

साल 2000 में राकेश रोशन को ऑफिस के बाहर गोली मारी गई थी। हमले में वे घायल हुए और अस्पताल में भर्ती कराए गए।

इन घटनाओं से साफ है कि शोहरत और लग्जरी के पीछे एक डरावनी सच्चाई भी छिपी होती है, जिससे कई सितारों को जूझना पड़ता है।