माधुरी दीक्षित के प्यार में ये एक्टर थे दीवाने लेकिन माधुरी ने थामा डॉक्टर नैने का हाथ

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के लिए आज भी करोड़ों लोगों का दिल धड़कता है 

माधुरी दीक्षित ने अपनी खूबसूरती, डांसिंग स्किल और बेहतरीन अदाकारी से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है 

साल 1984 में माधुरी दीक्षित ने अपने सिने करियर की शुरुआत फिल्म अबोध से की थी 

लेकिन साल 1988 में रिलीज फिल्म दयावान से माधुरी दीक्षित को पहचान मिली. इस फिल्म में वो विनोद खन्ना के साथ नजर आयी थीं 

इसके अगले ही साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म तेजाब ने तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था 

तेजाब फिल्म में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी साथ में नजर आयी थी 

इस फिल्म ने माधुरी दीक्षित की पॉपुलैरिटी में इजाफा किया और उन्हें लोग मोहिनी नाम से ही पहचनाने लगे 

90 के दशक में माधुरी दीक्षित और संजय दत्त के लव अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी 

दोनो ने एक साथ 'साजन', 'खलनायक' और 'थानेदार' फिल्में की ये तीनों ही फिल्में सुपरहिट रही. लंबे वक्त के बाद कलंक में भी माधुरी और संजय दत्त साथ में नजर आए थे 

संजय दत्त के अलावा माधुरी का नाम अनिल कपूर के साथ भी जोड़ा गया था. एक वक्त था जब अनिल कपूर माधुरी दीक्षित से प्यार करने लगे थे 

अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने साथ में मिलकर 'बेटा', 'राम लखन', 'परिंदा', 'तेजाब' और 'किशन कन्हैया' जैसी फिल्में कीं. साल 2019 में माधुरी ने अनिल कपूर के साथ फिल्म टोटल धमाल में वापसी की थी.

माधुरी दीक्षित का लिंकअप भारतीय क्रिकेटर अजय जेडजा के साथ भी रहा 

लेकिन 17 अक्टूबर साल 1999 में माधुरी दीक्षित ने डॉक्टर श्रीराम नैने से शादी कर ली 

माधुरी दीक्षित और श्रीराम नैने के दो बच्चे हैं. माधुरी अपनी मैरिड लाइफ में बहुत खुश हैं