मुंबई के पाली हिल में बन रहे कृष्णा राज बंगले की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
आलिया-रणबीर के नए घर की वीडियो वायरल
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर नाराजगी जाहिर की और इसे प्राइवेसी का उल्लंघन बताया।
आलिया ने कहा कि उनके घर की बिना इजाजत वीडियो बनाना गलत है और यह सुरक्षा से भी जुड़ा मामला है।
आलिया ने लिखा- "मुंबई में घर दिखना आम बात है, लेकिन उसे शूट कर शेयर करना सही नहीं।"
उन्होंने इसे केवल निजता का नहीं, बल्कि सिक्योरिटी इशू भी बताया, जिससे परिवार की सुरक्षा खतरे में आ सकती है।
आलिया ने लोगों और मीडिया से आग्रह किया कि वे ऐसी वीडियो शेयर न करें और जो कर चुके हैं, वे हटा दें।
कुछ लोगों ने आलिया का समर्थन किया, वहीं कुछ ने इसे पीआर स्टंट बताकर आलोचना भी की।
ऋषि कपूर का पुराना बंगला अब नया 6 मंजिला घर बन रहा है, जिसमें रणबीर-आलिया 2026 तक शिफ्ट हो सकते हैं।