10 साल की बेटी का पिता है मशहूर एक्टर-तोड़ी 14 साल की शादी, दर्द में बीते दिन, बोला- मुश्किल...''

BY-VERSHA

BY-VERSHA

उड़ान’ और ‘नागिन 4’ फेम एक्टर विजयेंद्र कुमेरिया ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

BY-VERSHA

एक्टर ने बताया कि वह अपनी पत्नी प्रीति से साल 2022 से अलग रह रहे थे और दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया था।

BY-VERSHA

विजयेंद्र के मुताबिक, लंबे समय तक अलग रहने के बाद उनका तलाक साल 2025 में कानूनी तौर पर फाइनल हुआ।

BY-VERSHA

उन्होंने कहा कि शुरुआत में वह इस बारे में बात करने के लिए तैयार नहीं थे। निजी जिंदगी में जो कुछ हो रहा था, उसे स्वीकार करना उनके लिए मुश्किल था।

BY-VERSHA

एक्टर ने बताया कि उनके रिश्ते में समय के साथ तालमेल की कमी बढ़ती गई। दोनों ने रिश्ते को बचाने और समस्याएं सुलझाने की पूरी कोशिश की।

BY-VERSHA

जब तमाम कोशिशों के बावजूद चीजें ठीक नहीं हुईं, तो 2022 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। बाद में 2025 में तलाक आधिकारिक रूप से पूरा हुआ।

BY-VERSHA

विजयेंद्र और प्रीति 10 साल की बेटी के माता-पिता हैं। एक्टर ने बताया कि बेटी की वजह से उन्होंने शादी बचाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बन सकी।

BY-VERSHA

विजयेंद्र ने कहा कि अलग होना बेटी के लिए भी बेहतर लगा। अब दोनों अपनी बेटी को खुश रखने की कोशिश करते हैं और उसे माता-पिता दोनों का पूरा प्यार मिल रहा है