Bigg Boss 19 की विदेशी कंटेस्टेंट Natalia Janoszek कौन हैं? अक्षय कुमार की फिल्म में भी कर चुकी हैं एक्टिंग

BY-VERSHA

एक्ट्रेस नतालिया जानोस्जेक जल्द ही सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' में दिखाई देंगी। कहा जा रहा है कि वह शो में हिस्सा लेकर अपनी खूबसूरती से दर्शकों का दिल जीतेंगी।

कौन है नतालिया?

BY-VERSHA

नतालिया एक हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री हैं, जिनका जन्म 15 जून 1990 को पोलैंड के बिल्स्को-बियाला में हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'चिकन करी लॉ' से की थी।

BY-VERSHA

नतालिया फेस्टिवल ऑफ ग्लोब इंडिया परेड में ग्रैंड मार्शल रह चुकी हैं। उनकी सोशल मीडिया प्रोफाइल देखने पर पता चलता है कि उन्होंने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है।

BY-VERSHA

कुछ समय पहले नतालिया फिल्म 'हाउसफुल 5' में दिखाई दी थीं, जहां उन्होंने संजय दत्त, नाना पाटेकर, अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडिस के साथ स्क्रीन साझा की।

BY-VERSHA

इतना ही नहीं, नतालिया इस समय 'भोली 4' की शूटिंग कर रही हैं और संभावना है कि उन्होंने सलमान के शो में आने से पहले अपने हिस्से का काम पूरा कर लिया है।

BY-VERSHA

हालांकि, पूरी पुष्टि नहीं हुई है। नतालिया के करीब 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वह अक्सर शानदार लाइफस्टाइल में दिखती हैं।

BY-VERSHA

अगर नतालिया सलमान के शो में आती हैं तो क्या वह दर्शकों का दिल जीत पाती हैं या नहीं, यह समय ही बताएगा।

BY-VERSHA