घरेलू हिंसा का शिकार हुई यूट्यूबर की पत्नी; भाई के खुलासे से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

BY-VERSHA

BY-VERSHA

‘बिग बॉस 17’ में नजर आए यूट्यूबर अनुराग डोबाल एक बार फिर बड़े विवाद में घिर गए हैं। पारिवारिक आरोपों के बीच मामला अब और गहरा गया है।

BY-VERSHA

अनुराग डोबाल ने अपने 2 घंटे लंबे वीडियो में दावा किया कि परिवार के टॉर्चर से परेशान होकर उनकी पत्नी रितिका चौहान घर छोड़कर चली गईं।

BY-VERSHA

यूट्यूबर ने वीडियो में कहा कि उनके माता-पिता और भाइयों ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया और उनके रिश्ते का हमेशा विरोध किया।

BY-VERSHA

अनुराग के भाई कलम ने इंस्टाग्राम पर जवाब देते हुए कहा कि यूट्यूबर व्यूज पाने के लिए झूठी कहानी सुना रहे हैं।

BY-VERSHA

कलम ने कुछ चैट स्क्रीनशॉट शेयर किए, जिनमें अनुराग अपनी पत्नी के साथ हाथापाई और थप्पड़ मारने की बात स्वीकार करते नजर आ रहे हैं।

BY-VERSHA

एक चैट में अनुराग ने लिखा कि गुस्से में उन्होंने रितिका को खींचकर थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद वो शांत बैठ गईं।

BY-VERSHA

कलम का कहना है कि रितिका अनुराग के व्यवहार से परेशान होकर ही उन्हें छोड़कर चली गई हैं और यूट्यूबर सच्चाई छिपा रहे हैं।

BY-VERSHA

अपने वीडियो में अनुराग डोबाल ने यह भी कहा कि लगातार तनाव के कारण वह सुसाइड की कोशिश तक कर चुके हैं।